शाहजहांपुर, मार्च 22 -- बंडा। गांव ददिउरी निवासी रीता देवी ने बताया कि छह साल पहले उसने मोहिउद्दीनपुर निवासी हरि शंकर के पुत्र सुरजीत पाल से लव मैरिज की थी। दो साल तक पति सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसने दूसरी लड़की से संबंध शुरू कर दिए। पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए की मांग की। असमर्थता जताने पर सुरजीत, उसकी प्रेमिका, ससुर हरि शंकर, सास रेशमा देवी, सत्यपाल, मनजीत और सोनपाल उसके घर पहुंचे और मारपीट की। आरोपियों ने सोने के झाले, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और अन्य जेवर छीने। महिला को सुनसान जगह पर छोड़कर जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रीता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.