मेरठ, जुलाई 25 -- मोदीनगर के सीकरी महामाया मंदिर पर पति संग प्रसाद चढ़ाने गई महिला मोदीनगर में बाइक से कूदकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का पति ने सभी जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना दौराला पहुंचे महिला के पति और मायके वालो ने पुलिस को जानकारी देते हुए पत्नी और बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई। थाने पर पुलिस को जानकारी देते दौराला निवासी दीपक ने बयाया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी नेहा के साथ हुई थी। शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर पत्नी नेहा के साथ सीकरी स्थित महामाया पर प्रसाद चढाने गया था। देरसायं वापस लौटने के दौरान मोदीनगर पहुंचने पर उसकी पत्नी एक वर्षीय बच्ची अंशिका को लेकर बाइक से कूद कर लापता हो गई। उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर पत्नी और बेटी की तलाश की, लेकिन को पता नहीं च...