बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के नजरबाग मोहल्ला निवासी अकबर अली की बेटी रुकसार ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी डिग्गी चौराहा निवासी निजाम शाह साथ 18 जुलाई 2018 को हुई थी। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने उसे व उनकी दो बेटियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। करीब दो वर्ष से वह मायके में रह रही है। ससुराल वाले कभी भी उसको जानमाल का खतरा पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने पति निजाम, ससुर नत्थू व सास नजमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...