पति व सास पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के साहिला बल्ली गांव की रहने वाली महिला माला कुमारी ने अपने पति एवं सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति एवं सास मायके से दहेज में रुपये मांगकर लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता। महिला ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसने कई बार उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर अंततः उसने थाने में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.