मुरादाबाद, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिडलऊ नजपुर की एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अनम पत्नी जरीफ, निवासी ग्राम सिडलऊ नजपुर, थाना भोजपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व जरीफ पुत्र जामिन हसन के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के अनुसार, उसे कोई संतान नहीं है, जिसको लेकर भी आए दिन ताने दिए जाते हैं।आरोप है कि 22 मार्च 2026 को उसके पति जरीफ, ससुर जामिन हसन, इकबाल निवासी ग्राम घाट खेड़ा, थाना कटघर तथा रिश्तेदार रियाजुल हसन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.