उरई, फरवरी 17 -- उरई। एट की एक महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला ने एसपी को पत्र लेकर ससुरारी जनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रीनू पत्नी कालका प्रसाद ने बताया शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। पति कालका प्रसाद, राम खिलौने पुत्र मंगली दास व अन्य ससुरालीजन आए दिन मारपीट करते थे। दो वर्ष पूर्व झांसी में थानाध्यक्ष से शिकायत की थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि पड़ोसी पर शक करते हुए पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना की है कि शिकायत दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा व न्याय दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...