बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच,संवाददाता। खेत से गेंहू काटकर लौटी एक विवाहिता युवती के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध करते हुए किसी को बताने की बात कही तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। दहशत में आई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मायके से परिजनों को बुलाया और नानपारा कोतवाली में ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल युवती अपने मायके में है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस युवती का पति रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई में मजदूरी कर रहा है। पति की गैरमौजूदगी में युवती अपने सास-ससुर के साथ गांव में रह रही थी। घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह खेती-बाड़ी के काम में भी हाथ बंटाती थी। दस अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे युवती खेत से गेंहू की फसल काटकर घर लौटी। इसी दौरान ससुर ने मौके का फायदा उठाते हु...