नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- शादी के बाद पति-पत्नी के बीच प्यार के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक भी चलती रहती है। कभी घर के खर्च को लेकर बहस हो जाती है, तो कभी पत्नी की शॉपिंग और पति की बचत की आदत चर्चा का विषय बन जाती है। महीने की शुरुआत में सैलरी आते ही दोनों के अपने-अपने प्लान तैयार रहते हैं, लेकिन महीने के आखिर तक बजट का क्या हाल होता है, यह तो हर शादीशुदा कपल अच्छे से समझता है। पैसों को लेकर होने वाली ऐसी ही मजेदार बातों पर बने जोक्स पढ़कर आपका भी मूड अच्छा हो जाएगा। तो चलिए, पढ़ते हैं पति-पत्नी के बीच पैसों पर बने कुछ मजेदार चुटकुले।1. पत्नी: सुनिए जी, मुझे शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए। पति: कितने चाहिए? पत्नी: बस थोड़े से। पति: थोड़े से मतलब? पत्नी: इतने कि आप पूछना बंद कर दें! 2. पति: इस महीने हमें पैसे बचाने होंगे। पत्नी: बिल्कुल सही कह रहे हैं। ...