कानपुर, जून 23 -- अस्पताल में भर्ती पति जिंदगी से जंग लड़ रहा। उन्हें खून की जरूरत पड़ती है। इसी जरूरत को पूरी करने के लिए उनकी पत्नी इधर-उधर भटकती रहती है। ऑटो चालक टप्पेबाज ने इस लाचार महिला को भी नहीं छोड़ा। खून दिलाने का झांसा देकर महिला को मेडिकल कॉलेज कॉलोनी ले गया और बहाने से उनकी दो तोले की चेन की टप्पेबाजी कर फरार हो गया। पति की बीमारी से रेशा-रेशा टूट चुकी महिला के साथ हुई इस घटना ने पुलिस को भी झकझोर दिया।

पुलिस कार्रवाई हैलट चौकी प्रभारी ने टीम के साथ 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और चेन भी बरामद कर ली। उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी निवासी आरती सोनी के अनुसार उनके पति को लिवर और किडनी की समस्या है। वह स्वरूपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर ने ब्लड क...