पति बाहर गया था, पत्नी और बच्चों ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया, अब सामने आया पूरा कांड
संवाददाता, मार्च 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स के साथ उनकी अपनी पत्नी और बच्चों ने बड़ा धोखा कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर के रहने वाले इस शख्स को 2019 में काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए हरियाणा के सोनीपत जाना पड़ा था। वह करीब डेढ़ साल तक घर नहीं लौट पाए थे। उसके बाद समय-समय पर घर आते रहे लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी और बच्चों ने उन्हें मृत बताकर सारी संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। अब पीड़ित पिछले तीन सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मिश्रा शहर में अपनी दुकान चलाते थे। साल 2019 में काम के सिलसिले में वह कुछ महीनों के लिए हरियाणा के सोनीपत गए थे। उनके सोनीपत जाने के कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.