नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Muzaffarpur Triple Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर के शहबाजपुर मठ मोहल्ले (मधुबन जगदीश गांव) में जमीन विवाद में संतोष साह का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद बेसुध संतोष साह ने पुलिस को बताया कि पत्नी रीता से अंतिम बार सोमवार की रात साढ़े 10 बजे मोबाइल पर बात हुई थी। मामला कांटी थाना क्षेत्र का है। संतोष ने बताया कि पत्नी ने मां उर्मिला देवी के मोबाइल से उसने कॉल की थी। उसने पूछा था कि अभी बारात निकली है या नहीं। संतोष ने जवाब दिया कि बारात अब निकलने वाली है। बस में बैठ गए हैं। इसपर रीता ने उससे कहा कि बारात नहीं जाइए, वापस आइए। संतोष ने पुलिस को बताया कि पत्नी से जल्दी लौट आने की बात कह वह बारात चला गया। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे लौटा तो घर में बेड पर पत्नी और दो बच्चों का शव पड़ा थ...