गोमिया, अप्रैल 7 -- झारखंड के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। इस मामले में उसके पति शमीम ने थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है और पड़ोसी युवक इमरान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, शमीम की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक इमरान और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने और संबंध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं बदली। यह भी पढ़ें- झारखंड में शराब की ...