खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन के बाद गिरफ्तार कारोबारियों व कारीगरों ने कई अहम खुलासे किए हैं। कार्रवाई में मुख्य कारोबारी की पत्नी समेत दो महिला भी गिरफ्तार हुए हैं। एसपी ने बताया कि पुछताछ के दौरान कारोबारी मो इब्राहिम ने बताया कि हथियार के निर्माण के बाद जब यह तैयार हो जाता था तो उसकी पत्नी उसे सुरक्षित घर पर अथवा अन्य गोपनीय जगहों पर रखता था। इसके साथ ही इसके बिक्री की भी जिम्मेवारी उसकी पत्नी संभालती थी। वहीं सभी को खाना पहुंचाने आदि की भी जिम्मेवारी नुहजत खातून व एक अन्य महिला रिश्तेदार निभाती थी। जबकि कारीगरों की मानें तो बताते हैं कि सुबह के पांच बजे से शाम के छह बजे तक वे लोग अवैध हथियार बनाने का कारोबार करते थे। शाम के छह बजे के बाद इसके निर्माण का काम बंद कर देते थे। वहीं कारीगरों ने बताया क...