लखनऊ, अप्रैल 11 -- UP News: लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में जेहटा मार्ग काकराबाद में सर्राफ सुभाष चंद्र मौर्या और उनकी पत्नी से पांच लाख की लूट कालीचरण इंटर कॉलेज की शिक्षिका और बदायूं के प्राथमिक विद्यालय में तैनात उसके पति ने की थी। वारदात में शिक्षक का भाई भी शामिल था। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस की तफ्तीश में हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 29 हजार रुपये, कुछ जेवर, आठ मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त एसयूवी बरामद की है। 1.90 लाख रुपये बैंक में जमा करने की पर्चियां भी मिली हैं। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक गिरफ्तार लुटेरों में गोलागंज निवासी शिक्षिका दानिशा फातिमा, उसका पति शिक्षक मो. अफसर और देवर मो. अजमल हैं। ये मूल रूप से संतकबीरनगर जनपद के मेहंदावल गुलरिया में कसौना खुर्द गांव के रहने वाले हैं। यह लोग रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.