पति पर सौतन की हत्या का आरोप
नोएडा, अगस्त 21 -- नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव में रहने वाली महिला ने पति और उसके भाई पर सौतन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूरा गांव निवासी कांती देवी ने पुलिस को बताया कि वह फिरोजाबाद के पूठा गांव की रहने वाली हैं। उनका विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। शादी के दो वर्ष बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। उन्होंने इस मामले में एटा कोर्ट में केस दायर किया। जिस पर सुनवाई चल रही है। दूसरी पत्नी मूलरूप से झारखंड के जिला हजारीबाग की रहने वाली है। वह भी मामूरा गांव में रहती है। कांती देवी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पति की दूसरी पत्नी दिखाई नहीं दे रही। संदेह है कि पति सुभाष चंद्र और उसके भाई दीपक कुमार ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। अब आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.