नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा। गिझौड़ गांव में रहने वाली महिला ने पति पर आए दिन शराब पीकर नशे में मारपीट करने और खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। नोएडा सेक्टर 53 स्थित गिझौड़ गांव में सुनीता पाठक आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती हैं। उनका विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि पति विवेक उपाध्याय शराब पीता है। घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं देता है। इसका विरोध करने पर मारपीट करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...