बदायूं, मार्च 26 -- उझानी। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहत कुड्डा की रहने वाली रामरती पत्नी डालचंद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को उसका पति मारपीट करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामरती का कहना है कि उसकी पुत्री कमलेश की शादी आठ साल पहले उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर नरसिंहपुर निवासी मुकेश से हुई थी। आरोप है कि पति आए दिन उससे पैसे मांगता है और पैसे न देने पर मारपीट करता है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.