हापुड़, मार्च 11 -- नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सोफिया ने बताया कि उसका पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पति ने उसको कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...