वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल की गुड़िया चौहान ने पति दीपक चौहान पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस आयुक्त (महिला एवं बाल अपराध) से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उनकी शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके हैं और दो बच्चे हैं। पति का चार साल से एक अन्य महिला से संबंध। इस बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती। पति उसे और बच्चों को प्रताड़ित करता है। बड़े बेटे की इतनी पिटाई की उसका पैर टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...