प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- जेठवारा थाना क्षेत्र के औसानगंज निवासी विमला देवी ने अपने पति छेदीलाल पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर बताया कि उसे चार बच्चे हैं। उसका पति मुंबई जाकर पेंटिंग का कार्य कर रहा था। इसी बीच उसका संबंध किसी महिला से हो गया। उसने खर्च देना बंद कर दिया। दूसरी शादी की जानकारी पर उसने विरोध किया तो पति ने बेटी की शादी में सारे खर्च उठाने की बात कही। अब उसकी बेटी की शादी होने में मात्र दो माह बाकी है लेकिन पति ने सहयोग से इनकार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.