नोएडा, मई 18 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। भोपाल में पिछले हफ्ते संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई नोएडा की 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा मामले में पति पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई का कहना है कि पति समर्थ सिंह ने सुनियोजित तरीके से ट्विशा की हत्या की और इसे आत्महत्या दिखा दिया। अब परिवार ने उनकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग तेज कर दी है। मूलरूप से नोएडा सेक्टर-16 सी ब्लॉक की रहने वाली ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके पति समर्थ सिंह के घर में फंदे से लटका मिला था। समर्थ सिंह पेशे से वकील बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात वर्ष 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दिसंबर 2025 में उन्होंने शादी की थी। ट्विशा ने एमबीए की पढ़ाई की थ...