पीलीभीत, अप्रैल 17 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाद निवासी मीनू देवी ने कोतवाली जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले नांद निवासी मनोज पुत्र देवी राम के हुई थी। इस दौरान उसके चार बच्चे भी हुए। जिनमे तीन लड़की और एक लड़का है। आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदि है। वह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। 16 अप्रैल को शाम के समय पति मनोज शराब पीकर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब पत्नी ने गाली देने का विरोध किया तो पति मनोज ने लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला के साथ मारपीट करने में पति पर केस जिससे वह घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोगों ने उसे बचाया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर में लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.