पति पर मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में केस
साहिबगंज, सितम्बर 28 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव की रहने वाली विवाहित आदिवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़िता सोनी पहाड़ीन ने मिर्जाचौकी थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.