गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड कार्नेसिया निवासी श्रुति भार्गव ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को उनके पति कुमार वासुकिनाथ ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि 30 जुलाई को आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...