पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, थाना में की शिकायत
रांची, मई 30 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छाताटुंगरी रोड नंबर तीन निवासी चंदा देवी ने अपने पति मुकेश सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने शुक्रवार को रातू थाना में आवेदन देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चंदा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह पिछले छह महीने से अपने पति से अलग रह रही है। इसके बावजूद मुकेश सिंह लगातार उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को उसका पति उसके कार्यस्थल पर पहुंच गया और वहां उसके साथ मारपीट करने लगा।महिला ने बताया कि पति ने न केवल उसके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि गाली-गलौज भी की। इसके अलावा उसने कार्यस्थल के मालिक को भी धमकाते हुए कहा कि उसकी पत्नी को काम से हटा दिया जाए, अन्यथा परिणाम ठीक नहीं होगा।घटना के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.