कन्नौज, सितम्बर 7 -- जलालाबाद। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी आरती पत्नी रणजीत सिंह ने पति समेत कई लोगों पर मायके में हमला कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को जान से मारने का प्रयास शादी और पारिवारिक समस्याएँ पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले रणजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व ससुराल पक्ष के लोग व्यापार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करते रहे। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति के किसी और युवती से संबंध है और वह उससे शादी करने की बात कहता है। 31 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे पति समेत करीब 15-20 लोग चारपहिया वाहनों से उसके मायके पहुंच...