रामपुर, मार्च 21 -- महिला ने पति पर बहन का अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामला चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता का बताया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसके ससुरालिए दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की जाती थी। जिसके चलते वह बीते करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही है। अब महिला का आरोप है कि उसका पति बहन के अपहरण की धमकी दे रहा है। जिससे परिजन घबराए हुए हैं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...