गोंडा, जुलाई 10 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरीडीह निवासी रेशू सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पति सुधीर कुमार सिंह मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। भाई अरुणेश सिंह और पिता ध्रुव चन्द्र सिंह को जान से मारने की धमकी देते है। यही नहीं बदनीयती के चलते छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी कथित अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...