रुडकी, सितम्बर 30 -- झबरेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर आए दिन विवाद करने, मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई। कुछ लोगों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...