हरदोई, जुलाई 13 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में पहली पत्नी ने ससुराल पहुंचकर पति के कमरे में दूसरी महिला को बेड के नीचे छिपा देखकर हंगामा किया। उसे परिजनों की मदद से पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस ने पति पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान हंगामा व खींचतान हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शादी करीब सात वर्ष पहले मल्लावां क्षेत्र के मगरहा राघौपुर निवासी महिला दिशा से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। पिछले चार वर्षों से पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। दिशा मायके में रह रही है। अदालत से अभी तक तलाक या अन्य कोई फैसला नहीं आया है। पति की दूसरी शादी की जानकारी पर शनिवार शा...