लखनऊ, फरवरी 10 -- - रुचिखंड प्रथम की घटना लखनऊ, संवाददाता। आशियाना इलाके में रुचिखंड में एक महिला ने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाया। दोनों में नोकझोंक हुई। इस पर पति ने उसे पीट दिया। महिला ने पति के खिलाफ आशियाना थाने में तहरीर दी है। पीड़िता फतेहपुर जनपद की रहने वाली है। आरोप है कि रविवार को पति ने आने के लिए कहा था। वह नहीं आए। उसे जानकारी मिली कि पति एक अन्य महिला के साथ लिवइन में किराए पर रहे हैं। इस पर वह पहुंची। पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध पर पति ने पीट दिया। सूचना पर किला चौकी प्रभारी शुभम पहुंचे। शुभम ने बताया कि मामला करीब एक महीने पुराना है। दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...