बागपत, मई 8 -- बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागपत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब छह माह पहले बड़ौत क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ अमानवीय व्यवहार करता था और लगातार प्रतांड़ित कर रहा था। महिला का कहना है कि पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज आरोप है कि सास, देवर और पति उसे दहेज के लिए भी परेशान करते है। आए दिन मारपीट करते है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ...