प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- रानीगंज कैथौला निवासी शिवराम गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले लीलापुर थाने के रामपुर भेड़ियानी निवासी रवि गुप्ता के साथ शादी हुई थी। शादी के पांच माह बाद पति रवि दहेज के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा। आरोपित पति ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपित ने विवाहिता का मोबाइल फोन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मार देने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस में आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...