पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी सुआलीहा वी ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी मां ने उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक मोहल्ले के निवासी मोहम्मद आसिफ से 29 नवंबर 2023 को हुई थी। उसका पति 58 वर्ष का है जबकि वह 22 वर्ष की है। उसके पति की पूर्व में भी शादी हो चुकी है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसको एक लाख रूपये में खरीदने की बात कहते हुए गलत काम कराने की बात कही। जान से मारने की धमकी दी। 22 फरवरी 2026 को आसिफ ने 50 हजार रूपयों की मांग की। मना करने पर तलाक के कागज पर हस्ताक्षर कराकर घर से निकाल दिया। पीड़िता पूर्व में उसको रूपये दे भी चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.