पति पर कोर्ट परिसर में मारपीट कर पुत्री को छीन ले जाने का आरोप, केस दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- पंतनगर। क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने पति और उसके साथियों पर कोर्ट परिसर में मारपीट कर तीन वर्षीय पुत्री को जबरन छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केलाखेड़ा के ग्राम बाजेवाला निवासी बलविंदर कौर ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह गदरपुर के कुशालपुर निवासी सुखदेव सिंह से हुआ था। उनकी दो पुत्रियां हैं। वह वर्तमान में आठ माह की गर्भवती भी हैं। आरोप है कि उसके पति ने उसकी सहमति के बिना पूजा कौर से दूसरा विवाह कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.