सुल्तानपुर, दिसम्बर 27 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। परदेश से लौटे पति ने पत्नी के ऊपर गलत आरोप लगाकर मारपीट करने किए जाने की बात कही है, इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना धनजई गांव में रात करीब 10 बजे हुई। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति परदेश में रहकर काम करते हैं। रात करीब 10 बजे घर लौटने पर पति ने उन पर गलत आरोप लगाए और मारपीट शुरू कर दी। वहीं, पति ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि खाना मांगने पर उनकी पत्नी उग्र हो गईं और गाली-गलौज करने लगीं, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। दोनों के बीच हो रही मारपीट की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि पत्नी की...