कन्नौज, अप्रैल 21 -- पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी काफी समय से अलग रह रहे थे। मामला इतना बढ़ा था कि दोनों के बीच मुकदमाबाजी चल रही थी। बार एसोसिएशन के महासचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बाह्य न्यायालय छिबरामऊ के सुलह-समझौता केंद्र पर कन्नौज से अधिकृत मीडिएटर प्रेमचंद्र शर्मा व पीएलबी मो.साजिब के अथक प्रयास से सौरिख थाना क्षेत्र के अल्हा गांव निवासी लक्ष्मी पुत्री प्रेमचंद्र बाथम और फतेहगढ़ के बूढऩामऊ निवासी कमल बाथम पुत्र महेशचंद्र बाथम के मध्य आपसी समझौता हो गया। अब दोनों पूर्व की तरह पति-पत्नी के रूप में हंसी-खुशी साथ रहेंगे। यह भी पढ़ें- आपसी मतभेद भुला फिर एक हुए दंपति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.