मधुबनी, जुलाई 15 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। साइबर फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार पति-पत्नी के बारे में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रहिका के सप्ता निवासी प्रियंका कुमारी एवं उसके पति विजय चन्द्र पॉल का असम, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के संगठित साइबर अपराधियों से सांठगांठ है। उसके पास से 53 बैंक पासबुक, 22 मोहर, 4 मोबाइल, 47 चेक बुक सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि शहर के महराजगंज गुड्डी गाछी निवासी काजल देवी की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कर दोनों को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार की अदालत में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- छठवें दिन धंतिया का जमशेद समेत 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार जब्त दस्तावेज भी कोर्ट...