अलीगढ़, मई 3 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी में दबंगों का खूनी खेल सामने आया है। एक ही परिवार पर लगातार तीन बार जानलेवा हमले किए गए जिसमें पहले दुकान पर मारपीट, फिर बच्चे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास और अंत में दर्जनभर हथियारबंद दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिला रेखा पत्नी हरी निवासी रामगढ़ी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 21 अप्रैल, दोपहर 2:30 बजे, पति हरी गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। तभी ग्रामीण जयवीर पुत्र नवला ने बिना कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने उनका गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद उसी दिन, दोपहर 3:30 बजे पीड़ित का 14 वर्षीय भतीजा नरेश सड़क पर पैदल जा रहा था...