भदोही, अप्रैल 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनीगंज में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 24 घंटे के अंदर चोरी के सामानों के साथ चोरों को दबोचा गया। सूचना देने वाले एवं उसकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा और सच सामने आ गया। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त गांव निवासी फजल ने पुलिस को सूचना दिया था कि शनिवार की रात को उनके मकान का दरवाजा बंद था और वह गर्मी के कारण बाहर सोए थे। रात में मौका पाकर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायजेब, चार कनफूल, एक नाक की नाथिया, एक मांगटीका, हार और अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि मामले में 24 घंटे में खुलासा ...