बरेली, मार्च 19 -- फतेहगंज पूर्वी। मोबाइल देने से मना करने पर भतीजे ने चाचा को पीटा। थाना क्षेत्र के गांव अंबेडकर नगर उर्फ चमर सुकटिया निवासी मुनेंद्र ने बताया कि वह बुधवार रात अपने घर की छत पर बैठकर मोबाइल चला रहा था कि उसके भतीजे प्रकाश की पत्नी नन्ही देवी आ गई। उसने मोबाइल मांगा तो देने से मना कर दिया। इस पर प्रकाश और उसकी पत्नी नन्ही देवी ने मुनेंद्र को जमकर पीटा। जिससे उसके कंधे की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मुनेंद्र की तहरीर पर नन्ही देवी व प्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.