धनबाद, जुलाई 8 -- बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ लाल बंगला में रहने वाले दंपती ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पति छोटू चौधरी ने अपनी पत्नी नीलम प्रिया पर चाकू से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं नीलम प्रिया का आरोप है कि अक्सर उसके पति शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं। पिता से पांच लाख रुपए मांगकर लाने अन्यथा जान मारने की धमकी दी जाती है। सोमवार की रात को भी पति ने मारपीट की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पाथरोल : चाकूबाजी की घटना को लेकर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...