प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 20 -- तेलंगाना के चार्लापल्ली से गोरखपुर आ रही ट्रेन नंबर 12590 चार्लापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस में बवाल हो गया। आरोप है कि चलती ट्रेन के अंदर पेंट्रीकार स्टाफ और कुछ वेंडरों ने एक दंपती के साथ जमकर बदसलूकी की। उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे पति-पत्नी को चप्पलों से पीटा। उन पर जमकर थप्पड़ और घूंसे बरसाए। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे कुछ अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस दौरान वहां खाकी वर्दी में मौजूद एक जवान भी बीच-बचाव करता नजर आया, लेकिन अकेला होने के कारण वह कुछ खास नहीं कर पाया। बेकाबू स्टाफ और वेंडर दंपती के साथ बदसलूकी करते रहे। मारपीट का वीडियो एक्स पर अंकित पाण्डेय ने आरआईआरसीटीसी, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री को टैग करते हुए डाला है। अंकित ने अपनी पोस्ट में बताया कि उक्त ट्रेन में...