धनबाद, अप्रैल 26 -- मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी अंकिता सिंघल ने गाड़ी के आगे से बाइक हटाने के विवाद के बाद बाबूडीह के युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। साथ ही उनके गले से मंगलसूत्र और पति के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप युवकों पर लगाया। अंकिता की शिकायत पर शनिवार को बाइक मालिक बाबूडीह निवासी अरिवंद कुमार सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में अंकिता ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पति और सास के साथ वेडिंग बेल से एक पार्टी में शरीक होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- प्रताड़ित करने में तीन पर केस दर्ज बिनोद बिहारी चौक पाल नगर के पास एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी थी। जब उनके पति न्याय ब्रह्मनिष्ठ कार से उतर कर बाइक सवार को गाड़ी हट...