महोबा, मई 3 -- महोबा, संवाददाता। पति से हुए विवाद में पत्नी के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद जिला अस्प्ताल में टप्पेबाज ने खुद को पत्रकार बताकर समझौता कराने के नाम पर दस हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये लेने के बाद टप्पेबाज रफूचक्कर हो गया। सीसीटीवी कैमरा में पूरा मामला कैद हो गया। पीडित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। खन्ना थाना के तमौरा गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि 28 अप्रैल को उसका अपनी पत्नी मनोरमा के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पत्नी को भर्ती कराया गया है। आरोप है कि रविवार को एक युवक आया और दोनों के बीच समझौता कराने के नाम पर दस हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि पहले युवक आया और उनकी बातों को सुनता रहा बाद में कहा कि वह पत्रकार...