चतरा, मई 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जोरी पोस्टिया गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमारी (30 वर्ष), पति संजय भारती, किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद के बाद गुस्से में आकर जहरीली दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पति संजय भारती ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहुल कुमारी को सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला की स्थिति गंभीर बताई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तत्काल उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज हजारीबाग में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...