सोनभद्र, अप्रैल 18 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में पति-पत्नी के विवाद में एक बकरे की जान चली गई। घटना शुक्रवार को हुई, जब एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी से कहासुनी के बाद अपना गुस्सा बकरे पर निकाला। उसने पास रखी कुल्हाड़ी से बकरे की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी युवक रामनारायण पुत्र बीरझन के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि विवाद के बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच के बाद आरोपी पर यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.