पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
हरदोई, जून 20 -- शाहाबाद। ग्राम हिरौली में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम हिरौली निवासी अरविंद की पत्नी शिवानी का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। आहत होकर शिवानी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों के तमाम प्रयासों से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि शिवानी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। यह भी पढ़ें- पति के शराब पीने से तंग महिला ने खाया जहर ,मौत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.