अमरोहा, मार्च 3 -- आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में पति-पत्नी के विवाद में नौ माह के बेटे की मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि पति ने उसकी पिटाई के दौरान बेटे को भी झटका मार दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। यूपी 112 के बाद मामला थाने तक नहीं पहुंचा। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी करीब दो वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। फिलहाल दंपति पर नौ माह का बेटा था। आरोप है कि बीती 24 फरवरी को शराब के नशे में युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान नौ माह के बेटे को भी झटका मार दिया। बालक की हालत बिगड़ गई। मां इकलौते बेटे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से नगर के एक निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.