नवादा, अप्रैल 11 -- पति-पत्नी के झगड़ों को सुलझाने का झांसा देने एवं विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दो विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल हैं। तीनों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया। वारिसलीगंज थाना में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चैनपुरा विजयनगर मुसहरी से तीन सौ मीटर दक्षिण पइन के पास साइबर आरोपित ठगी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ तथा वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान दो विधि विरुद्ध बालक के साथ मसूदा गांव के बिपिन मि...